
लखनऊ। उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को ऐशबाग स्थित प्रांतीय कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन भी उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाई गई और प्रसाद का वितरण किया गया।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी ने कहा कि सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा की जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन एक ही दिन होना संगठन के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने भगवान विश्वकर्मा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों और व्यापारियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी, प्रदेश महासचिव अख्तर खान, विधिक सलाहकार आशीष त्रिवेदी, मीडिया प्रभारी दिवाकर प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष एजाज खान, रूप यादव, शिवम पांडे, मूलचंद्र मौर्य, धीरज त्रिवेदी, पंडित विष्णु तिवारी, अनुराग अग्रवाल, मानस त्रिवेदी, अंशुल त्रिवेदी, अरविंद कुमार और पवन प्रजापति समेत सैकड़ों पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।