बैजनाथ सोल एजेंसी पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई हनुमान जयंती

रामनगर, बाराबंकी। रामनगर स्थित बैजनाथ सोल एजेंसी पर हनुमान जयंती का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर बजरंगबली के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ थाना प्रभारी रामनगर अरुण प्रताप सिंह ने विधि-विधान से भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर अखंड सुंदरकांड पाठ की शुरुआत कराकर किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री स्वर्ण पदक से सम्मानित बैजनाथ सोल एजेंसी के प्रोपराइटर डॉ. प्रदीप कुमार सोनी ने थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह का अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया। अखंड सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया।

डॉ. प्रदीप कुमार सोनी ने बताया कि बैजनाथ सोल एजेंसी पर हनुमान जयंती के अवसर पर यह धार्मिक आयोजन कई वर्षों से लगातार परंपरागत रूप से कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज में भक्ति, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश प्रसारित करना है।

इस मौके पर वैद्य रामकिशोर पुजारी, वैद्य सरदार आरसी सिंह, सचिन कुमार सोनी, अमित कुमार सोनी, टीनू सोनी झब्बर तिवारी हरीश मिश्रा,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।