इन लोगों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते है खिलाड़ी

जानिए क्या है अक्षय कुमार की फॉलोइंग लिस्ट?

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत में अपनी एक अलग ही पहचान बनाने वाले खिलाड़ी अक्षय कुमार आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। अक्षय कुमार ने अपने एक्टिंग करियर में हर तरह की भूमिका निभाई है। वहीं दर्शकों ने भी उनके सभी किरदारों को प्यार दिया है। यही वजह है कि उनकी मूवी सुपर हिट हो जातीं हैं। अक्षय एक ऐसे कलाकर है जो अपनी मूवी के बदौलत तो दर्शकों और अपने फैंस के दिल तो जीतते ही हैं। साथ ही साथ देश के प्रति उनका प्रेम देखकर भी सभी के दिलों में उनके लिए एक खास जगह बन जाती है। खिलाड़ी के नाम से पहचाने जाने वाले अक्षय कुमार की फिल्मों का लोग बहुत बेसब्री से इंतजार करते हैं।

इंस्टाग्राम पर केवल 5 लोगों को फॉलो करते हैं एक्शन हीरो

आपको बता दें कि बॉलीवुड के एक्शन हीरो को इंस्टाग्राम पर 5.04 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। लेकिन आपने कभी उनकी फॉलोइंग लिस्ट पर ध्यान दिया है? अगर नही तो यहां देख लें। बता दें कि अक्षय कुमार के करोड़ो चाहने वालें हैं यही वजह है कि उनकी हर पहलुओं को देखने के लिए लोग उन्हें फॉलो करते हैं। अभिनेता अक्षय कुमार की फॉलोइंग लिस्ट की बात करें तो उन्होंने केवल 5 लोगों को अपने इंस्टाग्राम पर फॉलो किया हुआ है। जिसमें उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी शामिल हैं।

ये वो खास

बता दें कि खिलाड़ी कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर केवल 5 लोगों को फॉलो किया हुआ है।उनकी फॉलोइंग लिस्ट में सबसे पहला एक पेज है जिसका नाम ट्वीक इंडिया है। वहीं दूसरे नंबर पर प्रसिद्ध निशानेबाज और पॉलिटिशियन राज्यवर्धन सिंह राठौर का नाम शामिल है। उसके बाद पैडमैन फिल्म का आधिकरिक पेज, पत्नी ट्विंकल खन्ना और ‘ग्रेजिंग गोट पिक्चर’ पेज शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *