पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान 

अमर भारती : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यारवण संरक्षण, जल संरक्षण और स्वच्छता के लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया है। हर घर में शौचालय बनवाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के सपने को पूरा करने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक और पॉलिथीन का प्रयोग न करें। पर्यावरण हरा भरा होगा और देश स्वस्थ्य होने पर ही विकास संभव है।
उक्त बातें सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह के तहत दीनदयाल इंटर कालेज न्यू कालोनी और संत बिनोवा डिग्री कालेज के बच्चों को पर्यावरण की रक्षा करने,जल संरक्षण करने और प्लास्टिक प्रयोग न करने की शपथ दिलाने के बाद कही।उन्होंने कहा कि अगर आप सभी मन से इन अभियानों में लगकर केवल अपने घर और आस-पड़ोस के लोगो को जागरूक कर दिया तो देश स्वच्छ भी हो जायेगा और स्वस्थ भी हो जायेगा।
पूर्व प्राचार्य असीम सत्यदेव ने कहा कि बच्चों ये शपथ केवल शपथ न बने बल्कि आन्दोलन बन जाये आज से ये प्रयास आप सभी का होना चाहिये।पर्यावरण सुरक्षित रहेगा संरक्षित रहेगा तभी देश भी सुरक्षित रहेगा और हम सभी सुरक्षित रहेंगे। प्रधानाचार्य दीनदयाल इंटर कालेज कनककांत मिश्रा ने कहा कि कटते पेड़ और बढ़ता प्लास्टिक का प्रयोग पर्यावरण को और दूषित कर रहा है।इसलिये हम सभी साल में दो पेड़ जरूर लगाये और उसके बड़े होने तक देखभाल करें।
प्लास्टिक के बैग या  प्लास्टिक के सामानो का प्रयोग बिल्कुल ना करे तो कही जाकर हम धीरे धीरे पर्यावरण को संरक्षित कर पायेंगे। इस दौरान सह संयोजक सेवा सप्ताह पवन मिश्रा, सह संयोजक सेवा सप्ताह अम्बिकेश पाण्डेय, डा. वीरेन्द्र मणि त्रिपाठी, डा. विवेक मिश्रा, डा. तूलिका पाण्डेय,डा. अशोक सिंह,वीरेंद्र कुमार यादव,रामनरेश मिश्रा, राधवेन्द्र पाण्डेय,अभिषेक मिश्रा, विजेन्द्र कुमार,विजय शंकर लाल,उमेश चंद्र,दीनानाथ,आशुतोष यादव आदि उपस्थित रहे।