बड्डूपुर में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का भव्य स्वागत, पुष्प वर्षा कर किया अभिनंदन


बड्डूपुर, बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘वडनगर से काशी तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ का शुक्रवार को कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के बड्डूपुर मंडल में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। महमूदाबाद सीमा पर विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ बाइक यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया।
महमूदाबाद-लखनऊ मार्ग पर डफरपुर स्थित डॉक्टर रामकुमार निर्मला गिरि पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. राम कुमार गिरि के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद बड्डूपुर में राम लक्ष्मण रावत, रीवा-सीवा में अरविंद्र मौर्य, निन्दूरा में दशरथ यादव, टिकैतगंज में प्रदीप रावत और कुर्सी में श्रीश रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाइक यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने बाइक यात्रा पर पुष्प वर्षा की और नारे लगाते हुए यात्रा में सहभागिता की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दुपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ यात्रा में शामिल हुए।
केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने का आह्वान
बड्डूपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला प्रभारी नीरज वर्मा ने कहा कि भाजपा ‘सबका साथ, सबका विश्वास’ के सिद्धांत के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं को देश की 140 करोड़ जनता का सेवक मानते हैं और इसी भावना के साथ देश की सेवा में जुटे हैं।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा, शील रतन मिहिर, रोहित सिंह, रजनीश कुमार वर्मा, दिनेश सिंह तोमर, योगेंद्र पटेल, प्रदीप रावत, विशाल सिंह, अवधेश कुमार वर्मा, प्रमोद कुमार वर्मा लाला, सतीश कुमार लहसी, राजेंद्र वर्मा बेनी बाबू, मोहम्मद शब्बीर, आशीष वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।