पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान पर मनोज कुमार शुक्ला सम्मानित, मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने दिया प्रशस्ति पत्र

रिपोर्ट – पंकज चतुर्वेदी

बाराबंकी। जिले के दरियाबाद लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के प्रांगण में रविवार को आयोजित भव्य समारोह में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पर्यावरण प्रेमी मनोज कुमार शुक्ला को सम्मानित किया गया। प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी चुनौती है। मनोज कुमार शुक्ला जैसे जागरूक नागरिकों के प्रयासों से ही “वृक्षारोपण महाअभियान-2026” के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेगा। उन्होंने आमजन से अपने घर, खेत व सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत है और इसमें जनसहभागिता जरूरी है। डीएफओ आकाश बधावन ने बताया कि वन विभाग की ओर से किसानों को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा, एमएलसी अंगद सिंह, एसडीएम रामसनेहीघाट अनुराग सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मनोज कुमार शुक्ला के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

सम्मान पाने के बाद मनोज कुमार शुक्ला ने कहा कि यह सम्मान उन्हें पर्यावरण के प्रति और अधिक समर्पण से कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने क्षेत्र में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कर हरित क्षेत्र बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष राजरानी रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा, एमएलसी अंगद सिंह, डीएम ईशान प्रताप सिंह, डीएफओ आकाश बधावन, एसडीएम रामसनेहीघाट अनुराग सिंह विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग व पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे

फोटो कैप्शन: दरियाबाद में मंत्री सतीश चंद्र शर्मा पर्यावरण प्रेमी मनोज कुमार शुक्ला को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए। साथ में डीएम ईशान प्रताप सिंह, डीएफओ आकाश बधावन व अन्य मौजूद।