भीरा नगर पंचायत क्षेत्र में चला ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, घर-घर बांटे गए तिरंगे


भीरा (लखीमपुर खीरी)। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर लखीमपुर खीरी के भीरा नगर पंचायत क्षेत्र में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष चारु संजय शुक्ला एवं अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में नगर क्षेत्र के लोगों को तिरंगे वितरित किए गए।
अभियान के दौरान नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। तिरंगा प्राप्त करते समय लोगों में देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना देखने को मिली।
नगर पंचायत अध्यक्ष चारु संजय शुक्ला ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने नगरवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
अभियान के माध्यम से नगर पंचायत क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। लोगों ने भी अभियान के प्रति उत्साह दिखाते हुए इसमें सहभागिता की।