
लखनऊ। हेल्थ और वेलबीइंग क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एमवे इंडिया ने अपने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रीशन मल्टी-डिफेंस यूवी प्रोटेक्ट लॉन्च किया है। न्यूट्रीलाइट से प्राप्त वनस्पति तत्वों (बॉटैनिकल्स) से समृद्ध इस नए स्किनकेयर उत्पाद को आधुनिक जीवनशैली में त्वचा को धूप, प्रदूषण और अन्य पर्यावरणीय प्रभावों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह लॉन्च आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रीशन रेंज का विस्तार है, जिसे बदलती स्किनकेयर जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस श्रृंखला में प्राकृतिक अवयवों और आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक का संतुलित संयोजन किया गया है, जिससे त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।
एमवे इंडिया के प्रबंध निदेशक रजनीश चोपड़ा ने कहा कि भारत का स्किनकेयर बाजार तेजी से विकसित हो रहा है और अब उपभोक्ता ऐसे उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिनमें इस्तेमाल किए गए तत्वों की स्पष्ट जानकारी हो तथा जिनकी प्रभावशीलता वैज्ञानिक शोध पर आधारित हो। उन्होंने कहा कि आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रीशन मल्टी-डिफेंस यूवी प्रोटेक्ट को इसी सोच के अनुरूप विकसित किया गया है। इसमें आधुनिक स्किन साइंस के साथ न्यूट्रीलाइट के प्राकृतिक तत्वों का समावेश किया गया है।
ताकि उपभोक्ताओं को भरोसेमंद और प्रभावी स्किनकेयर समाधान उपलब्ध कराए जा सकें। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक और पौधों से प्राप्त तत्वों वाले स्किनकेयर उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। उपभोक्ता अब अपनी सुंदरता के साथ संपूर्ण स्वास्थ्य को भी ध्यान में रखकर उत्पादों का चयन कर रहे हैं। आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रीशन और न्यूट्रीलाइट की करीब 90 वर्षों की विशेषज्ञता के साथ कंपनी उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
यूवी किरणों के साथ ब्लू लाइट और प्रदूषण से भी बचाव का दावा
कंपनी के अनुसार, आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रीशन मल्टी-डिफेंस यूवी प्रोटेक्ट को रोजाना त्वचा की सुरक्षा के लिए तैयार किया गया है। यह धूप, प्रदूषण और अन्य पर्यावरणीय प्रभावों से त्वचा की रक्षा करने में मदद करता है, जो समय से पहले उम्र बढ़ने के संकेतों का कारण बन सकते हैं। इसमें एडवांस्ड यूवी फिल्टर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर न्यूट्रीलाइट के प्राकृतिक तत्वों का उपयोग किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह उत्पाद एसपीएफ़ 50+ और पीए++++ के साथ यूवीए एवं यूवीबी किरणों से सुरक्षा प्रदान करता है। इसके अलावा यह ब्लू लाइट, इन्फ्रारेड लाइट और फ्री रेडिकल्स जैसे बाहरी प्रभावों से भी त्वचा की रक्षा करने में सहायक है।
हल्का टिंटेड फॉर्मूला, 80 मिनट तक वाटर रेसिस्टेंट
कंपनी के मुताबिक, इस उत्पाद के फॉर्मूले में जिंक ऑक्साइड और टाइटेनियम डाइऑक्साइड जैसे मिनरल सनस्क्रीन तत्वों के साथ अनार का अर्क, क्राइसेंथेमम मोरिफोलियम फ्लावर एक्सट्रैक्ट और कार्नोसिन शामिल हैं। ये तत्व त्वचा को प्रदूषण और अन्य पर्यावरणीय प्रभावों से बचाने के साथ उसे आराम पहुंचाने में भी मदद करते हैं। तेज रफ्तार जीवनशैली को ध्यान में रखकर तैयार किया गया इसका हल्का टिंटेड फॉर्मूला त्वचा पर आसानी से घुल-मिल जाता है, सफेद परत (व्हाइट कास्ट) नहीं छोड़ता और 80 मिनट तक वाटर रेसिस्टेंट रहता है। कंपनी का यह भी दावा है कि यह उत्पाद वीगन और नॉन-कॉमेडोजेनिक है। साथ ही इसमें पैराबेन, मिनरल ऑयल और सल्फेट सर्फैक्टेंट्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है, जो स्वच्छ स्किनकेयर मानकों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
3,399 रुपये में उपलब्ध होगा नया स्किनकेयर उत्पाद
एमवे इंडिया के अनुसार, आर्टिस्ट्री एकमात्र ब्यूटी ब्रांड है जिसे न्यूट्रीलाइट का समर्थन प्राप्त है। आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रीशन मल्टी-डिफेंस यूवी प्रोटेक्ट को त्वचा को कई स्तरों पर सुरक्षा प्रदान करने और उसे स्वस्थ बनाए रखने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इस उत्पाद की अधिकतम खुदरा कीमत (एमआरपी) 3,399 रुपये निर्धारित की गई है। यह एमवे के अधिकृत बिजनेस ओनर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स, एमवे स्टोर्स और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।