एक ही फ्लैट में फंदे से लटका मिला दो बहनों का शव

मां ने भी की थी खुदकुशी

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक फ्लैट से दो बहनों का शव फंदे से लटकता मिला हैं। घटना की जानकारी सोमवार को सामने आई जब 33 वर्षीय लक्ष्मी पंथारी और उनकी 26 वर्षीय बहन स्नेहा पंथारी के पड़ोसियों ने उनके घर से बदबू आने की शिकायत की। घटना एयरोली सेक्टर 10 की है।

एक्सिडेंटल डेथ केस दर्ज

पड़ोसियों की शिकायत के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने जब घर का दरवाजा खोला तो दोनों बहनों के शव छत से लटकते मिले। शव सड़ना शुरू हो चुके थे जिसकी वजह से आसपास बदबू फैलने लगी थी। वही पुलिस को अंदेशा हैं कि दोनों बहनों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। एक्सिडेंटल डेथ का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि माता और पिता के जाने के बाद दोनों उदास थीं।

दोनों को शुक्रवार को देखा था आखरी बार

पुलिस अधिकारी के मुताबिक दोनों बहने घर पर प्राइवेट ट्यूशन देती थीं ।कभी कभार ही पड़ोसियों से मिलती थीं। कुछ साल पहले दोनों के पिता की मौत हो गई थी। उनकी मां ने भी सुसाइड किया था। पुलिस के मुताबिक दोनों को शुक्रवार को देखा गया था आखिरी बार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *