बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े स्नेचिंग की वारदात को दिया अंजाम

नई दिल्ली। दिल्ली में आए दिन चोरी, डकैती, लूटपाट की घटना घटती रहती हैं। बदमाश बेखौफ लूटपाट जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 6 की हैं। जहां घर के बाहर ही एक महिला के साथ बाइक सवार बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की और मौके से फरार हो गए। महिला ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

बाजार से घर लौट रही थी महिला

सोमवार को लगभग सुबह 7 बजे एक महिला मार्केट से घर लौट रही थी। जैसे ही महिला सड़क से अपने घर की तरफ जाने के लिए मुड़ी, तभी बाइक पर पीछे बैठा शख्स तेजी से उतरा और महिला के पीछे गया। वो महिला के पास पहुंचा और महिला की चेन खींच ली और वहां से फरार हो गया।

बदमाशों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद

बता दें कि बदमाशो ने जहां महिला को अपना शिकार बनाया वहां सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। बदमाशों की करतूत उस कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर रही हैं। आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *