मास्क न पहनने पर चालान जारी करने के बाद दिल्ली की महिला ने अधिकारियों से किया दुर्व्यवहार

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोविड ड्यूटी पर तैनात महिला डिफेंस कर्मी को स्कूटी से आ रही महिला को रोकना भारी पड़ गया। दरअसल मास्क न पहनने के कारण डिफेंस कर्मी ने जब उस महिला को रोका तो उसने अपनी किसी जानकार महिला को वहां बुला लिया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर महिला डिफेंस कर्मी की बुरी तरह पिटाई कर दी। कोविड-19 दिशानिर्देशों के उल्लंघन करने के कारण ही यह झड़प हुई थी। पुलिस कर्मी के साथ मारपीट करने के आरोप में दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

महिलाओं की बढ़ती बत्तमिज़ी

पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट की यह घटना तब हुई जब दो महिलाओं और एक पुलिसकर्मी के बीच मास्क न पहनने को लेकर कहासुनी हो गई। इनमें से एक महिला को फेस मास्क न पहनने पर चालान भरने को कहा गया, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने टीम के सदस्यों के साथ मारपीट की। यहां तक कि महिला को अधिकारियों को गाली देते हुए भी सुना गया था।

घटना का वीडियो हुआ वायरल

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। यह वीडियो नई दिल्ली के पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन का है। यह वीडियो पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार को कोविड उल्लंघन के लिए चालान जारी करने वाले अधिकारियों की एक टीम को थप्पड़ मारने, लात मारने और बाल खींचने वाली महिलाओं में से एक को दिखाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *