घोडों की किस रंग की तस्वीर करेगी आप की ज़िंदगी मे कमाल जानिए

नई दिल्ली। आम तौर पे सभी रंग के घोड़े प्रगति उनंति व पॉजिटिव एनर्जी के प्रतीक होते हैं लेकिन घर में तस्वीर या मूर्ति के रूप में सफेद रंग के घोड़ों की मूर्ति या तस्वीर का चुनाव करना ज्यादा बेहतर माना गया है।

आध्यात्मिकता से जोड़े रखने में सहायक

घोड़ा शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक होता है और सफेद रंग शांति और शुद्धता का प्रतीक है। यह अशांत को शांत करने वाला, विद्या प्राप्ति में सहायक और जीवन में सकारात्मकता का संचार करने का प्रतीक है। यह हमारे मन और मस्तिष्क को शुद्ध करता है। यह हमें आध्यात्मिकता से जोड़े रखने में सहायक है। इसलिए घर में सफेद रंग के घोड़ों की तस्वीर या मूर्ति लगानी चाहिए औऱ ये शुभ माना गया है।

मूर्ति में घोड़ा बेलगाम हो

अन्य महत्वपूर्ण बातें भी हैं। तस्वीर में घोड़े अलग-अलग दिशाओं में दौड़ते हुए नहीं होने चाहिए। सभी एक सीध में सामने की तरफ आते हुए होने चाहिए। वहीं मूर्ति रखते समय ध्यान दें कि घोड़ा बिना लगाम के होना चाहिए। घोड़े की गति कभी भी बाधित नहीं होनी चाहिए। आप घोड़ों की तस्वीर को दिवार पर लगाने के अलावा अपने ऑफिस डेस्कटॉप की स्क्रीन पर भी लगा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *