दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी व चित्रकला प्रतियोगिता का उपमुख्यमंत्री डाँ दिनेश शर्मा ने किया शुभारम्भ

प्रदर्शनी में दिखे रंग-बिरंगे फूल

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम के तत्वावधान में शनिवार को दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन पद्मश्री डा. एससी राय पार्क, में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने इस दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उपमुख्यमंत्री ने फूलों और पार्क की देखरेख करने वाले मालियों की तारीफ की। उन्होंने कहा  पद्मश्री डॉ. एस.सी. राय द्वारा प्रारम्भ की गयी यह पुष्प प्रदर्शनी को वर्तमान महापौर जी द्वारा जारी रखना भी एक सराहनीय कार्य है। डा. राय के जीवन के बारे में बताते हुए उनके सरल एवं मृदुल व्यवहार को स्मरण किया। वही इस अवसर पद्मश्री डॉ. एससी राय की पत्नी भी उपस्थित रही। जिसको मुख्य अतिथि द्वारा भाग्यशाली बताया गया। वही इस मौके पर मेयर संयुक्ता भाटिया, नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष माननीय कार्यकारिणी रजनीश गुप्ता संबंधित वार्ड के माननीय पार्षद शैलेंद्र सिंह बल्लू  एवं अन्य माननीय पार्षद गण तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

माली होंगे सम्मानित

इस दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन यानी आज पार्कों के मालियों को नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। वही इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया ,नगर आयुक्त  अजय कुमार द्विवेदी व अन्य लोग मौजूद रहेंगे।

इन विभागों ने किया प्रतिभाग

इस पुष्प प्रदर्शनी में कई विभागो ने प्रतिभाग किया। जिसमे मुख्यतः सी मैप,पुलिस रेडियो मुख्यालय,राजकीय उद्यान, आलमबाग, लखनऊ,लखनऊ विकास प्राधिकरण,आवास विकास परिषद,होटल क्लार्क अवध,भोला नर्सरी,सेंट फ्रासिंग स्कूल,नारायन इंटरप्राइजेज,अंशु इंटर प्राइजेज,ग्रीन स्माइल सोसायटी पार्क,विराट खण्ड-2 रेजीडेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन लखनऊ नगर निगम के पार्क को मिलाकर प्रदर्शनी में कुल 783 प्रविष्टियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है।

चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

पुष्प प्रदर्शनी के साथ ही महानगर के ई-पार्क में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमे लामार्टिनियर कालेज,बाल विद्या मंदिर चारबाग,अमीनाबाद इंटर कालेज,म्युनिस्पिल गर्ल्स इंटर कालेज कश्मीरी मोहल्ला,स्टडी हॉल चिल्ड्रेन पैलेस,जनता इंटर कालेज आलमबाग,माउंटफोर्ड इंटर कालेज व अन्य कालेज के विद्यार्थियों द्वारा मिलाकर कुल 115 स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने विभिन्न विषयों पर चित्र बनाए।