
लखनऊ। राजीव कृष्ण से बुधवार को पुलिस मुख्यालय लखनऊ में दीपक कुमार केडिया ने शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान आंतरिक सुरक्षा, समन्वित पुलिसिंग, प्रशिक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के बीच पुलिस एवं सुरक्षा बलों के बेहतर समन्वय तथा आधुनिक सुरक्षा चुनौतियों के प्रभावी समाधान को लेकर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।
बैठक में सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाने तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने आपसी समन्वय और सहयोग की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया।
मुलाकात के अंत में राजीव कृष्ण एवं दीपक कुमार केडिया ने एक-दूसरे को स्मृति चिन्ह भेंट कर सौहार्दपूर्ण संबंधों और सहयोग की भावना को अभिव्यक्त किया।