धमेडी स्टेट की राजकुमारी कात्यायनी सिंह का शाही विवाह जयपुर में सम्पन्न

रिपोर्ट – पंकज चतुर्वेदी

रामनगर। धमेडी स्टेट रामनगर बाराबंकी के राजा स्व. रत्नाकर सिंह एवं रानी साहिबा श्रीमती मृणालिनी सिंह की सुपुत्री कात्यायनी सिंह का पावन पाणिग्रहण संस्कार राजस्थान के शाहपुरा स्टेट के राजकुमार देवायुष सिंह के साथ अत्यंत हर्षोल्लास एवं राजसी गरिमा के साथ जयपुर-दिल्ली रोड स्थित रूपगढ़ पैलेस रिसॉर्ट में सम्पन्न हुआ।इस शुभ अवसर पर नवदम्पति को आशीर्वाद देने राजकुमारी के नाना पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश दिग्विजय सिंह, उनके मामा विधायक जयवर्धन सिंह सहित राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश की कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां, राजघरानों के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया, रामनगर कस्बा के पूर्व चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी, अवधेश सिंह, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कौशलेंद्र विक्रम मिश्रा, राजीव अवस्थी, संत कुमार उपाध्याय, रामकुमार सिंह, धनंजय सिंह, महेश मुंशी, डॉ. पंकज चतुर्वेदी सहित अनेक लोगों ने पहुंचकर वर-वधू को हृदय से मंगलकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।अतिथियों ने नवदम्पति के सुखद एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उनका जीवन प्रेम, विश्वास और समर्पण से परिपूर्ण रहे। कार्यक्रम स्थल की भव्य सजावट एवं शाही विवाह की व्यवस्थाएं अत्यंत आकर्षक रहीं, जिसने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया।