राहगीरों की मदद के लिए इटावा पुलिस ने आरंभ किया कम्यूनिटी किचन

कोरोना से बढ़ते संक्रमण के कारण देशभर में लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में कई जरूरतमंद और राहगीर हैं। जिन्हे भूख का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने लोगों की सहायता के लिए कम्युनिटी किचन का आरंभ किया है। ये कम्यूनिटी किचन लोगों के मदद के लिए है। जिसमें गरीबों को खाना खिलाया गया।

इस तस्वीर में पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों की मदद साफ नजर आ रही है। बता दें कि देश में 21 का लॉकडाउन है जिसके कारण लोगों को भूखा रहने पड़ रहा है। वहीं कई लोग हैं , जो लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं।