Coronavirus in Delhi: लॉकडाउन का पालन नहीं करने पर दिल्ली में 900 के खिलाफ कार्रवाई

अमर भारती : केजरीवाल सरकार ने कर्फ्यू के दौरान पास जारी करने की योजना बनाई है। इनका उपयोग कर लोग जरूरी काम के लिए बाहरजासकेंगे। Coronavirus in Delhi: कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते खतरे के बीच राजधानी दिल्ली में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है। इससे पहले लॉकडाउन का ऐलान किया गया था, लेकिन लोगों ने गंभीरता से पालन नहीं किया। सोमवार को लॉकडाउन का पालन नहीं करने पर 900 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार रात लॉकडाउन का ऐलान किया था। हालांकि पुलिस को लगा कि लोग लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं

तो कर्फ्यू लगा दिया गया। दिल्ली में कोरोना वायरस के अब तक 29 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अच्छी बात यह है कि सोमवार को एक भी केस नहीं आया। सरकार का मानना है कि इसी तरह सावधानी बरती जाएगी तो कोरोना को और फैलने से रोका जा सकेगा। पास जारी करेगी दिल्ली सरकार केजरीवाल सरकार ने कर्फ्यू के दौरान पास जारी करने की योजना बनाई है। इनका उपयोग कर लोग जरूरी काम के लिए बाहर जा सकेंगे। दिल्ली से सटे पड़ोसी राज्यों की सीमाएं सील कर दी गई हैं।

हालांकि जरूरी चीजों की आवाजाही हो सकेगी। बड़ा फैसला: मोदी विरोध छोड़ Ayushman Yojana लागू करेगी यहां की सरकार यह भी पढ़ें लोग नहीं कर रहे लॉकडाउन का पालन Coronavirus को रोकने के लिए लगभग पूरा देश लॉकडाउन कर दिया गया है। सोमवार रात तक 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने पूर्ण लॉकडाउन का एलान कर दिया, जिनमें कुल 548 जिले हैं। बाकी छह राज्यों में कुछ क्षेत्रों में लॉकडाउन किया गया है।