एक्सपोज इंडिया को मिला सम्मान, WJI ने आयोजित किया था डिजीटल मीडिया अवॉर्ड 2021

अंशुल त्यागी, संवाददाता

नई दिल्ली। बुधवार को दिल्ली के माता सुंदरी कॉलेज में वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया द्वारा डिजीटल मीडिया अवॉर्ड 2021 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डिजीटल मीडिया प्लेटफॉर्म और अमर भारती समूह की यूनिट एक्सपोज इंडिया को भी सत्य और तथ्य के साथ दर्शकों को सही खबर दिखाने और सटीक जानकारी देने के लए सम्मानित किया गया। एक्सपोज इंडिया की ओर से मैनेजिंग एडिटर देवनाथ ने इस अवॉर्ड को अपनी टीम के साथ रिसीव किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एस.पी बघेल सहित उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर राजा इक़बाल सिंह, बीजेपी विधायक अभय वर्मा, रेलवे बोर्ड पीएससी चेयरमैन रमेश चन्द्र रतन, मेजर जनरल रिटायर्ड एस. पी सिन्हा, रिटायर्ड मेजर जनरल पी.के सहगल, भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख भी मौजूद रहे। इस दौरान एसपी सिंह बघेल ने संबोधन करते हुए मीडिया के कार्यों को और कोरोना काल के दौरान पत्रकारों की भूमिका को भी सराहा और भारतीय मजदूर संघ की पत्रकार इकाई WJI द्वारा आयोजित अवॉर्ड कार्यक्रम की भी तारीफ की।

वीडियो देखिए

इस कार्यक्रम में देशभर से लगभग 100 से ज्यादा डिजीटल प्लेटफार्म ने हिस्सा लिया और लगभग 50 से ज्यादा रेडियो बॉडकास्टार्स भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर जर्नलिस्ट एनथम भी लॉंच किया गया और पत्रकारों के लिए लिखे इस गाने को आवज दी बॉलीवुड सिंगर शान और अल्का यागनिक ने, जिसे प्रांगण में बैठे सभी पत्रकारों ने खूब सराहा। इसी कार्यक्रम में दिल्ली एनसीआर की एक मीडिया डायरेक्टरी भी लांच की गई।कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *