
आगरा। Bank of India की कमला नगर शाखा में वरिष्ठ प्रबंधक प्रशासन मीनाक्षी वर्मा के एनसीआर दिल्ली सर्किल में स्थानांतरण होने पर शाखा परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बैंक कर्मियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक मनीष उपाध्याय ने मीनाक्षी वर्मा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ किया। उनके कार्यकाल में बैंक ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया।
वरिष्ठ प्रबंधक प्रशासन मीनाक्षी वर्मा ने कहा कि स्थानांतरण सेवा का एक हिस्सा है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी ईमानदारी और लगन से कार्य किया तथा हमेशा प्रयास किया कि बैंक ग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सभी सहकर्मियों के सहयोग से उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने का निरंतर प्रयास किया गया।
उन्होंने बैंक स्टाफ और स्थानीय लोगों के सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक मनीष उपाध्याय, अमिता, राकेश कुमार, पीयूष मेहरा, रीना कुमारी और संजय कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।