गैर संबंध में पकड़ा गया पति, गांव वालों ने की जमकर धुनाई

बिहार. सुपौल से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जहां से युगल प्रेमियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। ये घटना सुपौल जिले की है।

जहां लक्ष्मीनिया पंचायत में पंचायत समिति की सदस्य के पति को गांव की ही एक महिला के साथ गैर संबंध थे, साथ ही गांव वालों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था।

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उनके साथ काफी मारपीट की है। गांव के लोगों ने पुरुष और महिला को रस्सी से बांधकर जमकर पीटा। इसके बाद दोनों को आधा गंजा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मीनियां के मौजूदा पंचायत समिति की एक सदस्य के पति को गांव की ही एक महिला के घर में लोगों ने देर रात आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ दबोच लिया।

झारखंड के मोराबदी मैदान में नहीं होगा स्वतंत्रता दिवस का आयोजन, ये है वजह- इसे भी पढ़े

फिर स्थानीय लोगों एवं पंचायत में सरेआम समाज के सामने उनके बाल और मूंछ मुंडवाई गई और रस्सी से बांधकर जमकर पीटा। पुरुष का अपने पड़ोस के ही एक महिला के साथ गैर संबंध था। जिसकी जानकारी आस-पड़ोस के लोगों को भी थी। महिला का पति गांव से बाहर रहकर मजदूरी करता है। जो पिछले 8 महीने से घर नहीं आया है। सोमवार रात को पुरुष महिला के घर गया हुआ था।

लद्दाख: केंद्र प्रशासित प्रदेश बनने के बाद, सपनों को लगे पंख- इसे भी पढ़े

आस-पास के लोगों ने इकट्ठा होकर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। स्थानीय लोगों और भरे समाज के सामने उनसे दंड पूर्वक माफीनामा लिखवाया गया साथ ही उनके बाल और मूंछ को आधा काट दिया गया। साथ ही महिला को एक चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। लेकिन कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया सुपौल एसपी मनोज कुमार को वीडियो फुटेज मिलते ही बीरपुर एसडीपीओ को जांच कर कार्रवाई के आदेश दे दिये हैं।