
नई दिल्ली/अमर भारती। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार (6 जून) को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज तथा आगामी एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। चयन समिति की बैठक BCCI मुख्यालय में हुई, जिसमें तीनों टीमों को अंतिम रूप दिया गया। टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को तीनों स्क्वॉड में जगह देकर चयनकर्ताओं ने उन पर बड़ा भरोसा जताया है।
जसप्रीत बुमराह को टी20 सीरीज से आराम, एशियन गेम्स में करेंगे वापसी
स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। हालांकि, उन्हें एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वहीं मोहम्मद सिराज को दोनों टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है, लेकिन एशियन गेम्स की टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया। सूत्रों के मुताबिक BCCI की शीर्ष समिति ने इस बदलाव पर सहमति जताई थी, जिसके बाद शनिवार को इसका औपचारिक ऐलान किया गया।
प्रिंस यादव को मिला बड़ा मौका
तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे की टी20 टीम में शामिल किया गया है। हाल ही में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रिंस आगामी अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। यह उनके करियर का एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।
आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।
एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और वैभव सूर्यवंशी।
भारत का आयरलैंड दौरा (जून 2026)
- 26 जून – पहला टी20, बेलफास्ट
- 28 जून – दूसरा टी20, बेलफास्ट
टी20 सीरीज
- 1 जुलाई – पहला टी20, चेस्टर-ले-स्ट्रीट
- 4 जुलाई – दूसरा टी20, मैनचेस्टर
- 7 जुलाई – तीसरा टी20, नॉटिंघम
- 9 जुलाई – चौथा टी20, ब्रिस्टल
- 11 जुलाई – पांचवां टी20, साउथम्प्टन
वनडे सीरीज
- 14 जुलाई – पहला वनडे, बर्मिंघम
- 16 जुलाई – दूसरा वनडे, कार्डिफ
- 19 जुलाई – तीसरा वनडे, लॉर्ड्स
वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी खास नजर
इस बार चयनकर्ताओं ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा जताते हुए उन्हें तीनों स्क्वॉड में शामिल किया है। वहीं श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा की नई कप्तानी जोड़ी पर भी सभी की निगाहें रहेंगी। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स में भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में काफी उत्साह है।
यहां भी पढ़ें-
मोरबी-हलवद हाईवे हादसा: डंपर से टकराई कार, 5 युवकों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर घायल