IRCTC का समर स्पेशल इंटरनेशनल टूर लॉन्च: लखनऊ से सिंगापुर-मलेशिया यात्रा का सुनहरा मौका

लखनऊ। आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए एक शानदार अंतर्राष्ट्रीय टूर पैकेज समर स्पेशल सिंगापुर और मलेशिया यात्रा लखनऊ से घोषणा की है। यह विशेष टूर आईआरसीटीसी के लखनऊ कार्यालय द्वारा संचालित किया जाएगा। यात्रा 12 जून से 19 जून 2026 तक आयोजित होगी, जिसमें यात्रियों को सिंगापुर और मलेशिया के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

इस विशेष विदेशी यात्रा में यात्रियों को लखनऊ से इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान द्वारा कुआलालंपुर ले जाया जाएगा। पूरे टूर के दौरान यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटलों में की गई है। पैकेज में भारतीय भोजन की सुविधा भी शामिल है, जिसमें 6 नाश्ता, 6 दोपहर का भोजन और 7 रात्रि भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस और अनुभवी टूर गाइड की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया जा सके।

सिंगापुर और मलेशिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों का कराया जाएगा भ्रमण

यात्रा के दौरान पर्यटकों को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इनमें पुतराजाया, किंग पैलेस, नेशनल मॉन्यूमेंट, नेशनल मस्जिद, ओल्ड रेलवे स्टेशन, इंडिपेंडेंस स्क्वायर, ट्विन टावर्स, केएल टॉवर ऑब्जर्वेटरी डेक और बुकीत बिंटांग मार्केट प्रमुख हैं। इसके अलावा यात्रियों को जेंटिंग हाईलैंड्स की खूबसूरत केबल कार राइड और प्रसिद्ध बाटू केव्स भी दिखाए जाएंगे।

वहीं सिंगापुर में पर्यटक नाइट सफारी, सिंगापुर फ्लायर, सेंटोसा आइलैंड, केबल कार राइड, मैडम तुसाद, विंग्स ऑफ टाइम शो, नेशनल ऑर्किड गार्डन, मरीना बे, मेरलियन पार्क, थियान हॉक केंग मंदिर, चाइनाटाउन, लिटिल इंडिया, बुगिस मार्केट और गार्डन्स बाय द बे का आनंद ले सकेंगे।

जानिए, पैकेज की कीमत

आईआरसीटीसी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज की कीमत 1,57,000 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित की गई है। दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 1,31,000 रुपये तथा तीन व्यक्तियों के साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 1,30,000 रुपये खर्च होंगे। वहीं माता-पिता के साथ ठहरने वाले बच्चों के लिए बेड सहित पैकेज शुल्क 1,27,000 रुपये और बिना बेड के 98,000 रुपये निर्धारित किया गया है। यात्रा से संबंधित अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए यात्री इन 8287930922, 9236391909, 8287930902 मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।