बक्शा में थानेश्वर महादेव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, श्रद्धालुओं में वितरित हुआ प्रसाद

बक्शा, जौनपुर। स्थानीय थाना बक्शा परिसर स्थित थानेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भव्य श्रृंगार एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने किया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुए रुद्राभिषेक में थाना परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया।

प्रातःकाल आयोजित रुद्राभिषेक में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह सहित समस्त पुलिस स्टाफ ने भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर जनकल्याण, क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। थानाध्यक्ष द्वारा पूरे श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव का अभिषेक एवं विशेष श्रृंगार कराया गया।

पूजन-अर्चन के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं एवं पुलिस कर्मियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की।

रुद्राभिषेक एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम में अध्यापक अभिनव सिंह, पत्रकार पंकज विश्वकर्मा सहित एसएसआई वीरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक राजमिलन तिवारी, उपनिरीक्षक मुन्नीलाल कन्नौजिया, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, उमेशचंद्र यादव, सतेन्द्र यादव, उपेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल अमरजीत यादव, संदेश चौधरी, मंजय सिंह, महिला कांस्टेबल अंकिता पटेल, रीमा, अंकिता मिश्रा, डाली सिंह, शिवांगी सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा आपसी सौहार्द और भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने सभी के सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया।