
जौनपुर । सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अजीत सिंह ने अवगत कराया है कि शासन/उच्चाधिकारियों द्वारा निर्देश प्राप्त हुए है कि रक्षा बन्धन के पर्व पर संचालन होने वाले वाहन चालकों/परिचालकों द्वारा यात्रियों से सम्मानजनक व्यवहार किया जाए एवं निर्धारित किराया से अधिक किराया न वसूला जाए। साथ ही यात्री वाहनों के चालकों/परिचालकों का चरित्र सत्यापन करा लिया जाए।
उक्त के दृष्टिगत 25 अगस्त 2026 को उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय, जौनपुर में बैठक आयोजित की गयी, जिसमें जनपद के बस ऑपरेटर्स/प्रतिनिधि एवं आटो/टैम्पों स्टैण्ड संचालक उपस्थित हुए। इस अवसर पर उपस्थित सभी ऑपरेटर्स/प्रतिनिधियों/संचालकों को निर्देशित किया गया कि रक्षा बन्धन के पर्व पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इस हेतु स्टैण्ड से संचालित होने वाले यात्री वाहनों के चालकों/परिचालकों का चरित्र सत्यापन अवश्य करा लें, साथ ही चालकों/परिचालकों को जैसे-ओवरलोड सवारी न बैठाने, तीव्र गति से वाहन न चलाने, गलत ओवरटेकिंग करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने, अधिक किराया न वसूलने आदि का पालन कर ही वाहन चलाने हेतु कड़े निर्देश जारी करें, जिससे रक्षा बन्धन पर्व पर आवागमन करने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकर की समस्या का सामना न हो।