लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर उड़ान भरेगी जेट एयरवेज, साल 2022 से शुरू होंगी फ्लाइट्स

India's Jet Airways to resume domestic operations in first quarter of 2022  - NewsBreak

नई दिल्ली। अप्रैल 2019 से बंद चल रही विमान कंपनी जेट एयरवेज के विमान एक बार फिर आसमान में उड़ान भरने को तैयार हैं। जेट एयरवेज 2022 की पहली तिमाही से अपनी घरेलू उड़ानें शुरू कर देगा। कंपनी के नए मालिकों कार्लरॉक-जालान ने आज ये जानकारी दी है। कैप्टन सुधीर गौर जेट एयरवेज के एक्टिंग सीईओ होंगे।

साल 2019 में बंद हुई थी एयरलाइन

2019 में बंद हुई इस एयरलाइन को फिर से चलाने के लिए कार्लरॉक कैपिटल और मुरारी लाल जालान की कंसोर्टियम ने अक्टूबर 2020 में बोली जीती थी। 22 जून को कार्लरॉक-जालान का रिजोल्यूशन प्लान नेशनल कंपनील लॉ ट्रिब्युनल ने मंजूर किया था। की मुंबई बेंच ने डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन और विमानन मंत्रालय को जेट एयरवेज को स्लॉट देने के लिए जून 2022 से 90 दिनों का समय दिया है।

कर्मचारियों की भर्ती होगी शुरू

कैप्टन गौर ने बताया कि हमने पहले ही 150 से ज्यादा फुल टाइम कर्मचारियों को हायर कर लिया है। वित्त वर्ष 2022 तक सभी कैटेगरीज में 1000 से ज्यादा कर्मचारियों की भर्तियां शुरू करेंगे। साल 2022 की पहली तिमाही में घरेलू उड़ानों के बाद जेट एयरवेज 2.0 का लक्ष्य साल 2022 की तीसरी चौथी तिमाही से इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू करने का भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *