
माधौगंज। कस्बे के मोहल्ला गोखलेनगर स्थित ज्वाला देवी मंदिर से सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल महिलाओं ने सिर पर कलश रख देवी-देवताओं के जयकारे लगाए, जिससे पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूब गया।
कलश यात्रा में सरस्वती ज्ञान मंदिर माधौगंज की बालिकाएं भी शामिल हुईं। नैमिष धाम से पधारे आचार्य ऋषभ शुक्ला तथा यजमान कांती वर्मा सिर पर भागवत पोथी लेकर यात्रा में चल रहे थे। वहीं महिलाएं सिर पर कलश रखकर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़ रही थीं।
शोभायात्रा ज्वाला देवी मंदिर से प्रारम्भ होकर गायत्री मंदिर, मां फूलमती मंदिर, संतोषी माता मंदिर, तौला कमेटी मंदिर, बड़े मंदिर हरदेव राजा मंदिर सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा पंडाल में संपन्न हुई।
इस दौरान विजयकांती वर्मा, संतोष वर्मा सिब्बू, प्रशंसा सिंह, अवधेश कुमार वर्मा, दीपक गुप्ता, कमल सिंह, अनूप गुप्ता, हेमंत गुप्ता (रानू), दिलीप कश्यप, जय राम, श्यामू गुप्ता, पंडित आचार्य विनायक, रामौतार गुप्ता, रामू चौरसिया, सभासद अमित गुप्ता, रिंकू कुशवाहा, मनीष तिवारी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और धर्मानुरागी उपस्थित रहे।