मनीष गुप्ता हत्याकांड का 5वां आरोपी कमलेश यादव गिरफ्तार

लखनऊ। कानपुर मशहूर डीलर मनीष गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने 5वें आरोपी पुलिसकर्मी को अरेस्ट कर लिया गया है। कांस्टेबल कमलेश यादव पर एक लाख का इनाम था। वह कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में था। इस बीच उसे गोरखपुर केंट से गिरफ्तार किया गया। बता दें कि मंगलवार को गोरखपुर पुलिस ने सब इंस्पेटर राहुल दुबे और प्रशांत कुमार को गिरफ्तार किया था। पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले पुलिस ने रविवार को भी दो पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

सिपाही विजय यादव अब तक फरार

इस मामले में 6 पुलिस आरोपी फरार हो गए थे। बुधवार को कमलेश यादव के पकड़े जाने के बाद अब इस मामले में सिर्फ एक सिपाही विजय यादव बाहर रह गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए भी दिन-रात लगी है। आरोपियों द्वारा कोर्ट में सरेंडर करने की कोशिश के मद्देनजर पिछले कई दिनों से पुलिस की टीमें कचहरी के आसपास घेरा डाल रही है। ऐसी ही घेराबंदी में बुधवार को कमलेश यादव पकड़ लिया गया। सिपाही विजय यादव अभी भी फरार है।

रविवार को दो आरोपियों की गिरफ्तारी

रविवार को गिरफ्तार किए गए एक आरोपी का नाम इंस्पेक्टर जेएन सिंह और दूसरे का नाम एसआई अक्षय मिश्रा है। हत्या कांड के आरोपियों पर पुलिस ने एक-एक लाख रुपए का इनाम रखा था। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस दोनों को गोरखपुर ले गई और एसआईटी के हवाले कर दिया। वारदात से 13 दिन बाद गिरफ्तार किए गए दोनों मुख्य आरोपियों से थाने में देर रात तक करीब साढ़े छह घंटे पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी खुद को बेगुनाह ही बताते रहे। हालांकि कई सवालों का जवाब नहीं दे पाए और चुप्पी साधे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *