
रामनगर। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में कारसेवा करने वाले तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा में विभिन्न दायित्व निभा चुके वरिष्ठ पत्रकार चंद्रप्रकाश चौरसिया को धर्मजागरण बाराबंकीधाम की ओर से सम्मानित किया गया।
धर्मजागरण के संयोजक अमित अवस्थी ने जिला पंचायत प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ल ‘नानमून’, पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश गौतम, बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक अनूप पांडेय समेत अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में चंद्रप्रकाश चौरसिया को सम्मानित किया।
इस अवसर पर चंद्रप्रकाश चौरसिया ने कहा कि श्रीराम मंदिर का निर्माण अब पूर्ण हो चुका है। ऐसे में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में कारसेवा करने वाले कारसेवकों को सरकार की ओर से पेंशन दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कारसेवकों ने राष्ट्रहित में अपना योगदान दिया है और वे आगे भी राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहेंगे।
सम्मान समारोह में मौजूद लोगों ने चौरसिया के आंदोलन से जुड़े योगदान की सराहना की और उनके सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों की चर्चा की।