उन्नाव का कुलदीप अकूत संपत्ति का मालिक है

अमर भारती : यूपी उन्नाव रेप केस में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर कई बातें सामने आई हैं। कुलदीप का राजनीति सफर कठिन के साथ-साथ आसान भी नही था। विधायक ने अपना राजनीतिक दौर 1996 में शुरू किया। इस सफर के शुरू होने के बाद कुलदीप ने कभी पीछे मुड़कर नही देखा। अपने चार भाईयों में कुलदीप सबसे बड़े हैं।

इन चारों भाईयों की परवरिश माखी गांव नानी के घर हुई। राजनीतिक सफर में कई बार कुलदीप ने अपने असली उम्र का जिक्र नही किया। साल 2002 में 30 वर्ष, साल 2007 में 34 वर्ष बताया है। इसी प्रकार वर्ष 2012 के चुनाव में कुलदीप की उम्र 48 वर्ष थी, जोकि वर्ष 2017 यानी पिछले विधानसभा चुनावों में सिर्फ 50 वर्ष पहुंची। कुलदीप अपनी डिग्री विवाद को लेकर भी चर्चा में हैं। 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान कुलदीप ने खुद को इंटर पास बताया। जबकि इससे पहले कई चुनाव में कुलदीप ने खुद को ग्रेजुएट बताया है।

हालाकि विधायक जी के पास संपत्ति की भी कोई नही है। कुलदीप की संपत्ति दिन दोगुनी और रात चौगुनी की रफ्तार से बढ़ती गई। वर्ष 2007 में कुलदीप सेंगर के पास सिर्फ 36 लाख रुपये की जायदाद थी, जो कि वर्ष 2012 में सवा करोड़ से ज्यादा हो गई, जबकि अगले पांच साल यानी वर्ष 2017 तक तीन करोड़ का आंकड़ा पार कर गई।