MP के 23 वें राज्यपाल बने गुजरात के मंगूभाई पटेल

भोपाल।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज एक पत्र जारी करते हुए 8 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति कर दी है , जिनमें कई राज्यों में राज्यपालों के ट्रांसफर भी किए गए हैं और कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति भी की गई है।

शिवराज ने मंत्रियों को दी यह जानकारी

गुजरात के मंगूभाई छगनभाई को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। शिवराज कैबिनेट के बैठक के दौरान यह खबर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास दिल्ली से पहुंची। इसके बाद शिवराज ने मंत्रियों को यह जानकारी दी।

प्रमुख आदिवासी नेता है मंगू भाई पटेल

बता दें कि मंगू भाई पटेल गुजरात के नवसारी से पांच बार और एक बार अन्य क्षेत्र से विधायक रहे है। इसके साथ ही मोदी कैबिनेट में वन एवं पर्यावरण मंत्री रहे हैं। मंगू भाई को दक्षिण गुजरात के प्रमुख आदिवासी नेता माना जाता है।

मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके अपार राजनीतिक अनुभव का लाभ प्रदेश को मिलेगा और राज्य प्रगति पथ पर तीव्र गति से आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *