8 राज्यों के बदले राज्यपाल, थावरचंद गहलोत कर्नाटक तो MP को भी मिला नया गवर्नर

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज एक पत्र जारी करते हुए 8 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति कर दी है , जिनमें कई राज्यों में राज्यपालों के ट्रांसफर भी किए गए हैं और कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति भी की गई है।

कर्नाटक के राज्यपाल बने थावरचंद गहलोत

कर्नाटक में भाजपा के दिग्गज नेता थावरचंद गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है थावरचंद गहलोत लंबे समय से राजनीति में सक्रिय है और केंद्रीय मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा भाजपा में कई संगठन कार्यों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

हिम में राजेंद्र विश्वनाथ को नया गवर्नर चुना गया
हिमाचल प्रदेश में राजेंद्र विश्वनाथ को नया राज्यपाल चुना गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल के पद पर राजेंद्रन विश्वनाथ को नियुक्ति किया गया है। मिजोरम के राज्यपाल रह चुके श्रीधरन पिल्लई को अब गोवा का राज्यपाल बनाया गया है

रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया

छत्तीसगढ़ की राजनीति में लंबे समय से सक्रिया रमेश बैस को अब झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। रमेश बैस इससे पहले उत्तर पूर्वी राज्य में राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। रमेश बैस पहले केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं और अटलबिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री पद संभाल था।

इन आठ राज्यों के राज्यपाल भी बदले गए

राष्ट्रपति ने गोवा की राज्यपाल के तौर पर पी.एस. श्रीधरण पिल्लई को नियुक्त किया है।
सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा का राज्यपाल ना रखते हुए त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया है।
रमेश भाई को त्रिपुरा के राज्यपाल पद से हटाते हुए झारखंड का राज्यपाल बनाया है।
मध्य प्रदेश के बड़े नेता थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया है।
बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल प्रदेश से हटाते हुए हरियाणा का राज्यपाल बनाया है।
डॉ हरी बाबू को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
मंगू भाई पटेल को मध्य प्रदेश का गवर्नर बनाया गया है।
राजेंद्र विश्वनाथ पार्लेकर को हिमाचल प्रदेश का गवर्नर बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *