राजधानी दिल्ली के लोगों के हित में नगर निगम ने किया ये बड़ा ऐलान

अमर भारती : राजधानी दिल्ली के लोगों को बड़ी राहत देते हुए दिल्ली नगर निगम ने कई घोषणाएं की है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय गोयल ने बताया कि अब सीलिंग की तलवार से दिल्ली के घरेलू उद्योगों को घबराने की जरुरत नहीं है। 11 किलोवाट के बिजली कनेक्शन और अधिकतम 9 लेबर्स तक के छोटे व्यापार को सीलिंग से छूट रहेगी। इसके साथ ही ट्रेड लाइसेंस के लिए अब ज्यादा कागजों की जरूरत नहीं है। अब अवैध कॉलोनियों के लोग भी ट्रेड लाइसेंस ले सकेंगे।

इसके साथ ही विजय गोयल ने यह भी ऐलान कर दिया कि अब से दिल्ली में 500 वर्ग मीटर तक के मकान के लिए नगर निगम की एनओसी के बगैर, किसी भी आर्किटेक्ट से नक्शा बनवा कर नगर निगम की वेबसाईट में ऑनलाइन अपलोड कर मकान बनाने का काम शुरु कर सकते हैं। जबकि अब तक केवल 150 वर्ग मीटर तक के मकानों के लिए इसमें छूट दी जाती थी।