
बाराबंकी। यूपी के जनपद बाराबंकी के दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के बरुवा गांव में ससुराल में रह रहे 35 वर्षीय वीरेंद्र वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह मौत की सूचना मिलने पर परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव ले आए।
अंतिम संस्कार से पहले शव को नहलाने के दौरान परिजनों ने गले पर फंदे जैसे निशान और सूखे खून के निशान देखे। इसके बाद उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।
निष्पक्ष जांच की मांग
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।