ऑफिशियल गाना बचपन का प्यार हुआ रिलीज

मुंबई। इंटरनेट के जरिए रातों-रात स्टार बनने वाला सहदेव आज देश में एक जाना पहचाना नाम हो गया है। सहदेव का गाना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चारों तरफ उसकी चर्चा हो रही है। रातों रात स्टार बनने वाले सहदेव का आज बादशाह के साथ गाना रिलीज हो गया है।जिसमें बादशाह के साथ सहदेव “बचपन का प्यार” गाना गाते हुए दिखाई दे रहा है। लोलीपॉप देते हुए वो अपने बचपन का प्यार दिखा रहा है। सहदेव छत्तीसगढ़ के सुकमा का रहने वाला है और उसकी उम्र 10 साल है। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सहदेव को “बचपन का प्यार” गाते हुए देखा जा रहा था। और लोगो ने भी उस वीडियो को काफी पसंद किया था इस वीडियो के बाद वह रातोंरात मशहूर हो गया। इस वीडियो ने चारो तरफ मानो धूम मचा दी।

लोगो ने बनाया 10 साल के बच्चे को स्टार

खबरों के मुताबिक सहदेव ने 2019 में अपनी कक्षा में यह गाना गया था जब वह स्कूल जाता था और उसके शिक्षक ने वीडियो बनाया था फिर जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आई तो रातों रात वह स्टार बन गया और चर्चाओं में आने लगा। यही नहीं लोगो ने अपने इंस्टाग्राम पर रील बना कर उसके गाने को काफी पसंद किया, और अपनी रील भी बनाई।

11 अगस्त को रिलीज हुआ बादशाह के साथ सहदेव का गाना

बुधवार को जारी हुए संगीत वीडियो का निर्देशन ‘बीटूगेदर प्रोस’ द्वारा किया गया है तथा इसमें सहदेव, बादशाह, गायिका आस्था गिल और संगीतकार रीको ने काम किया है। और खूब मेहनत कर इस वीडियो को बनाया है जो की चंद घंटों में सोशल मीडिया पर आने के बाद छा गई। गाना यूं ट्यूब पर इतना छाया कि चंद घंटों में 4मिलियन से ज्यादा व्यूज आ गए।
वाकई इस 10 साल के बच्चे ने अपने इस कला से लोगो का दिल जीत लिए और इतनी कम उम्र में लोगो के दिलो में जगह बना ली। यही नहीं इस बच्चे को प्रोत्साहित के रूप में काफी इनाम मिले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *