स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी सुबह 7:30 बजे फहराएंगे लाल किले पर झंडा

जानें क्यों मनाया जाता है 15 अगस्त को ही स्वतंत्रता दिवस

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच इस बार स्वतंत्रता दिवस लाल किले पर मनाने की तैयारी काफी जोरों शोरों से चल रही है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8वीं बार लाल किले से देश को संबोधित करेंगे। वहीं स्वतंत्रता दिवस से पहले ही सुऱक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। देश के तमाम शहरों को सुरक्षा के अलर्ट रखा गया है। ताकि गणतंत्र दिवस जैसी स्थिति होने पर हालतों पर आसानी से काबू किया जा सकें।

जाने कब करेंगे प्रधानमंत्री देश को संबोधन

देश के पीएम मोदी सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर राष्टपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर फूल चढ़ाएंगे। इसके बाद 7 बजकर 20 मिनट पर लाल किले पर गार्ड ऑफ ऑनर होगा। करीब 7 बजकर 30 मिनट पर प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर पर देश का तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद राष्ट्रगान होगा। राष्ट्रगान के बाद पीएम मोदी का भाषण देंगे।

स्वतंत्रता दिवस का इतिहास

भारत अग्रेजों का गुलाम था। भारत को 15 अगस्त 1947 की मध्य रात्री में अंग्रेजों से आजादी मिली थी। भारत को ब्रिटिश राज से आजादी लेने में 200 साल से अधिक का समय लग गया था। 15 अगस्त 1947 को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने पहली बार लाल किले पर तिरंगा फहराया था। जिसके बाद से स्वतंत्रता दिवस पर हर साल भारत के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराते हैं। ये दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पूरे देश के स्कूलों व ऑफिस में भी मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *