नहीं रहे रावण का किरदार निभाने वाले लोकप्रिय अभिनेता अरविंद त्रिवेदी

Arvind Trivedi

नई दिल्ली। रामायण के पात्र रावण का जिक्र जब भी हमारे बीच होता है तो सबसे पहले मन में अरविंद त्रिवेदी का चेहरा ही होता है उनको अनेक नामो से भी जाना जाता था जैसे लंकेक्ष लंकाधिपति रावण। बता दें अरविंद को रामायण काफी अच्छी लगती थी और वे भगवान राम को काफी मानते भी थे। रावण के किरदार में मशहूर हुए अरविंद त्रिवेदी का निधन मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया।

भतीजे ने दी निधन की सूचना

अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा, ‘मंगलवार रात करीब 10 बजे उनका निधन हो गया है चाचाजी पिछले कुछ सालों से लगातार बीमार चल रहे थे। पिछले तीन साल से उनकी तबीयत कुछ ज्यादा ही खराब रहने लगी थी। ऐसे में उन्हें दो-तीन बार अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा था। एक महीने पहले ही वो अस्पताल से घर लौटे थे। मंगलवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने कांदिवली स्थित अपने घर में ही दम तोड़ दिया।

प्रधानमंत्री ने भी जताया दुख

बता दे पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर अरविंद त्रिवेदी की मृत्यु पर दुख जाहिर किया उन्होंने कहा वे कोई साधारण एक्टर नहीं थे बल्कि जनसेवा को लेकर भी जुनूनी थे भारत में आने वाली सभी पीढ़ियों के लिए वे अपने टीवी सीरियल रामायण में निभाए गए रावण किरदार में हमेशा याद आयेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *