सावन आया खुशियों की सौगात लाया, जानें कब से शुरू है सावन

नई दिल्ली। हिन्दू धर्म में सावन के महीने को विशेष महत्व दिया जाता हैं। इस बार सावन आने वाली 25 जुलाई से 22 अगस्त तक रहेगा। सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है। कहा जाता है कि सावन में भगवान शिव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। वैसे तो भगवान शिव बहुत ही भोले होते है लेकिन उनको प्रसन्न करना अत्यधिक कठिन कार्य है।
सावन माह में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। यहीं कारण है कि यह माह खुशियों और उल्लास से भरा होता है। इस बार सावन में चार सोमवार आयेंगे और इसके साथ ही हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन जैसे बड़े त्योहारों का आगमन होगा।

महिलाओं के लिए बेहद खास है सावन

सावन में हर तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आती है। इस माह में एक औऱ खास बात देखने को मिलता हैं वो है हरे रंग का श्रृंगार जो कि महिलाओं और लड़कियों की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। इस माह में महिलाएं हरे रंग के वस्त्र, हरी चूड़ियां पहनती है और हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। इसके साथ ही इस माह में लोग झूला झूलना भी पसंद करते हैं।

क्यों है सावन में हरे रंग का अधिक महत्त्व

हरा रंग प्रेम और खुशियो का प्रतीक माना जाता हैं। यही कारण है कि सावन में महिलाएं हरा रंग पहनकर प्रकृति और भगवान को धन्यवाद देती हैं और अपनी खुशी जाहिर करती है। हरे रंग सौभाग्य से जुड़ा होता हैं इसलिए लोग इसे अधिक पहनना पसंद करते हैं।