नाग पंचमी पर नागों की पूजा करने से प्रसन्न होते है भगवान शिव

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सावन के महीना में कई त्योहार मनाए जाते है। हर त्योहार का अपना अलग महत्व होता है। इनमें से एक त्योहार है नाग पंचमी। नाग पंचमी सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और नागों की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। नाग पंचमी पर नाग देवता को दूध पिलाने से धन ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस बार यह त्योहार 13 अगस्त दिन यानी कल शुक्रवार को पड़ रहा है।

कैसे करें नाग पंचमी पर नाग देवता को प्रसन्न

नाग पंचमी के दिन भगवान शिव और नाग की पूजा का विशेष महत्व होता है। नाग देवता को हल्दी, रोली, कच्चा दूध, घी इत्यादि का भोग लगाएं। साथ ही दूध से जलाभिषेक करें। इससे भगवान शिव और नाग देव प्रसन्न होते है। पूजा करते समय कथा अवश्य पढ़े। इसके बाद भगवान शिव की आरती करें।

नाग पंचमी क्यों है विशेष

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार नागपंचमी पर नागों की पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते है और भक्तों पर कृपा बरसाते है। इस दिन पूजा करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती है। सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना होता है। सावन के सोमवार पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा आराधना की ही जाती है। लेकिन नाग पंचमी पर पूजा करने से भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते है, क्योकि भगवान शिव को नाग बहुत प्रिय है। भगवान शिव नाग को अपने गले में लपेट कर रखते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *