सुखबीर बादल : चन्नी कोई भी फैसला अपने विवेक से नहीं ले पाएंगे, उन्हें केवल भांगड़ा करने के लिए रखा है

Channi had once raised the issue of sacrilege, Akali Dal tried to surround  it, Sukhbir put up the post and raised the issue of sacrilege | चन्नी को  मुख्यमंत्री बनने की बधाई

नई दिल्ली। पंजाब कैबिनेट की शपथ ग्रहण समारोह होते ही अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए तंज कसा कि पार्टी में चन्नी को केवल भांगड़ा डालने के लिए रखा गया है। चन्नी अपने विवेक से कोई भी फैसला नहीं ले सकते। सुखबीर ने राणा गुरजीत व राजा वड़िंग को कैबिनेट में शामिल किए जाने पर कांग्रेस और मुख्यमंत्री की मंशा पर सवाल उठाए। सुखबीर ने कहा कि गांधी परिवार में ही तीन गुट बन चुके हैं। कांग्रेसियों को खुद ही समझ नहीं आ रहा कि सरकार कौन चला रहा है।

मंत्री राणा गुरजीत को बताया रेत माफिया

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने सवाल उठाते हुए कहा है कि चन्नी कहा करते थे कि उनके दरवाजे पर रेत माफिया से जुड़ा कोई व्यक्ति न आए। राणा गुरजीत जो कि रेत माफिया का किंग पिन कहा जाता है उसे मंत्री मंडल में शामिल किया गया है। साथ ही सुखबीर ने तंज कसते हुए ये कहा कि पार्टी ने चन्नी को केवल भांगड़ा डालने के लिए रखा है। वह अपने विवेक से कोई भी फैसला नहीं ले सकते। उन्होंने चन्नी से अपील करते हुए भी कहा कि वह केवल रबर स्टैंप बन के न रहें और अपने पद की मर्यादा को कायम रखें।

सुखबीर ने कांग्रेसी मंत्री को कहा लुटेरा

लुधियाना में रविवार को सुखबीर ने विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए विभिन्न जगह पर बैठक कर लोगों से बातचीत की। उसी दौरान सुखबीर ने कहा कि साढ़े चार साल के शासन में पंजाब को कांग्रेस के मंत्रियों ने जमकर लूटा है। लुधियाना के मंत्री भारत भूषण आशु भी किसी से कम नहीं है। उन्होंने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट टेंडर से लेकर हर विभाग में अपना कब्जा कर लिया है। वहीं बलवीर सिद्धू ने तो मोहाली के आसपास चाहे सरकारी हो या निजी कोई जमीन नहीं छोड़ी है। सुखबीर ने सवाल उठाते हुए कहा कि जिस व्यक्ति पर एक ही परिवार के तीन लोगों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप है, उसे भी कैबिनेट मंत्री बना दिया। कोटली जो कि फ्रांस की युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोप में घिरा है उसे भी मंत्री बनाया दिया गया है।

पंजाब में अकाली दल सत्ता में आई तो शिक्षा पर देगी ध्यान- सुखबीर बादल

सुखबीर ने बताया कि शिरोमणि अकाली दल के सत्ता में आने के बाद सभी की जांच के लिए एक विशेष आयोग का गठन किया जाएगा। जिसका काम भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच करना होगा। साथ ही तीन माह के दर्मियां जितने भी फैसले लिए जाएंगे, उन सभी का रिव्यू किया जाएगा। सुखबीर बादल ने दो बड़े मुद्दे बताते हुए कहा कि उनकी सरकार आने पर दो बड़े मुद्दों पर काम किया जाएगा। पहला शिक्षा स्तर ताकी छात्रों की पढ़ाई पूरी होने पर अच्छी नौकरी मिल सके। वहीं दूसरा पंजाब में कोरोना काल के दौरान सबसे ज्यादा मौतें होने की वजह से सेहत सुविधाओं सही नहीं हैं। इसके लिए उनकी सरकार लोगों को बेहतर सेहत सुविधाएं देगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में इस समय गुंडाराज है। जिसके लिए कानून व्यवस्था को भी प्राथमिकता में रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *