अयोध्या से राम जन्म भूमि परिसर जाने वाले मार्ग का नाम होगा ‘कल्याण सिंह मार्ग’

यूपी। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। पूर्व सीएम कल्याण सिंह का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। यूपी सरकार ने उन्हें सम्मान देने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। इसी कड़ी में अयोध्या से राम जन्म भूमि जाने वाले मार्ग का नाम ‘कल्याण सिंह मार्ग’ रखने का फैसला लिया गया है। इस बात की जानकारी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने दिया है। उन्होंने बताया कि तमाम कागजी कार्यवाही जल्द पूरी करने के निर्देश दे दिये गए है।

केशव प्रसाद मौर्य ने दी जानकारी

बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा। इसके साथ अयोध्या के अलावा लखनऊ, प्रयागराज, अलीगढ़, एटा, बुलंदशहर में भी एक-एक सड़क का नाम पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा।

राम मंदिर आन्दोलन के बड़े चेहरे थे कल्याण

कल्याण सिंह उन नेताओं में से एक थे जिन्हें राम मंदिर निर्माण के लिए अपने पद को भी त्याग दिया। पहली बार सीएम बनने के बाद उन्होंने अयोध्या जाकर राम मंदिर बनाने की शपथ ली थी। बता दें कि 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी ढांचा गिराया गया, उस समय वह यूपी के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने बाबरी मस्जिद गिराए जाने की जिम्मेदारी ली थी। इसी के चलते उन्होंने 6 दिसंबर, 1992 को ही सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके दूसरे दिन केंद्र सरकार ने यूपी की भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बर्खास्त कर दिया था। तब उन्होंने कहा था कि ‘यह सरकार राम मंदिर के नाम पर बनी थी। जो मकसद अब पूरा हुआ। ऐसे में राम मंदिर के नाम पर सरकार कुर्बान हुई।’

बता दें कि 2020 में राम मंदिर के निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आने के बाद कल्य़ाण सिंह ने इस पर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने इच्छा थी कि वह अयोध्या में बनने जा रहे भगवान राम के मंदिर में दर्शन कर अपने प्राण त्यागें, हालांकि उनकी यह इच्छा अधूरी रह गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *