नहीं थम रहा शर्मसार करने वाली घटना का सिलसिला, भाजपा सांसद ने अंबाला में किसान को गाड़ी से कुचला

नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर अभी वाद-विवाद जारी ही है, कि इसी बीच हरियाणा के अंबाला से भी कुछ ऐसी ही हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। आरोप है रि भाजपा सांसद ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे एक किसान घायल हो गया। कांग्रेस का आरोप है कि कुरूक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सैनी ने विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को अपनी गाड़ी से रौंद दिया। इस घटना में एक किसान के घायल होने की खबर है। उनकी हालत गंभीर है। उसे फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खेल मंत्री और भाजपा सांसद का विरोध करने पहुंचे थे किसान

दरअसल राज्य के खेल मंत्री संदीप सिंह और कुरूक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सैनी अंबाला के नारायणगढ़ में सम्मान समारोह में पहुंचना था। किसानों को जैसे ही इश बात की खबर मिली, वह विरोध करने पहुंच गए। किसानों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी बीच लखीमपुर घटना को दोहराते हुए नायब सैनी ने विरोध कर रहे किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी। जिसमें एक किसान घायल हो गया।

कांग्रेस का आरोप

इस घटना के बाद कांग्रेस ने भाजपा को घेर लिया है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘क्या भाजपाई पागल हो चुके हैं? कुरुक्षेत्र से BJP सांसद नायब सैनी के काफिले ने अंबाला के नारायणगढ़ में विरोध कर रहे किसान पर गाड़ी चढ़ाई.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *