Skip to content
  • Tuesday, September 29, 2026
  • Daily Hindi News Paper From :-
  • Delhi
  • Lucknow
  • Agra
  • Gurugram
  • Mumbai
  • || Citizen Reporter
Amar Bharti Media Group

Amar Bharti Media Group

Banner Add
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • राजनीति
  • जुर्म
  • धर्म
  • खेल
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • विशेष
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • E – Paper
    • Delhi
    • Lucknow
    • Agra
    • Gurugram
    • Moradabad
  • Home
  • व्यापार
  • शेयर बाजार में 500 अंकों से अधिक की तेजी, मुनाफा वसूली के चलते गवांई पूरी बढ़त
व्यापार

शेयर बाजार में 500 अंकों से अधिक की तेजी, मुनाफा वसूली के चलते गवांई पूरी बढ़त

18/03/2020
By - अमर भारती

अमर भारती : सकारात्मक वैश्विक रुझानों के चलते बुधवार को शेयर बाजार में प्रमुख सेंसेक्स सूचकांक शुरुआती कारोबार में 500 अंकों से अधिक चढ़ गया। कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच आर्थिक मंदी की आशंका के चलते उम्मीद जताई जा रही है कि दुनिया भर की सरकारें राहत पैकेज देंगी। इसके चलते दुनिया भर के बाजारों में मजबूती देखने को मिली। हालांकि बीएसई में निवेशकों ने मुनाफा वसूली की, जिसे बाद सेंसेक्स लाल निशान में आ गया। सूचकांक ने अपनी पूरी शुरुआती बढ़त गवां दी और खबर लिखे जाने तक 48.36 अंक या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 30,530.73 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह एनएसई निफ्टी में 160 अंकों से अधिक की बढ़त के बाद गिरावट देखने को मिली और यह 10.85 अंक या 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,958.20 पर था। पिछले सत्र में सेंसेक्स 810.98 अंक या 2.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 30,579.09 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 230.35 अंक या 2.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,967.05 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक सकल आधार पर विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 4,044.69 करोड़ रुपये की बिकवाली की।

इस दौरान एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक और नेस्ले इंडिया के शेयरों में गिरावट देखने को मिली, जबकि जबकि सन फार्मा, भारती एयरटेल, टीसीएस, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। कारोबारियों के मुताबिक घरेलू निवेशकों ने वैश्विक रुझानों का अनुसरण किया, जहां सरकारों द्वारा राहत पैकेज की उम्मीद से निवेशकों की चिंताएं कुछ कम हुईं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कोरोना वायरस महामारी के चलते आर्थिक क्षति को रोकने के लिए 850 अरब डॉलर के आपातकालीन राहत पैकेज को मंजूरी देने की खबर के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली। यह 2008 की आर्थिक मंदी के बाद सबसे बड़ा आर्थिक राहत पैकेज है। एशिया में शंघाई, हांगकांग, सियोल और जापान में शेयर बाजार में सकारात्मक रुख देखने को मिला।

Tags: Bombay Stock Exchange, BSE, forex commodity market news Share market update, National Stock Exchange, nifty, NSE, Sensex-Nifty, Share market, share market holidays, share market live, Share market news, share market open today, share market tips, share market today, stock market india news, बिज़नस न्यूज़ समाचार share market

Post navigation

यस बैंक के शेयर में तेजी जारी, करीब 35 प्रतिशत उछला
शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 2100 अंकों से ज्यादा टूटा, निफ्टी 7,900 से नीचे आया

ताजा खबर

राज्य उत्तर प्रदेश

सेवा की राह पर निकली यात्रा, कोसीकलां में उमड़ा जनसमर्थन

28/09/2026
By - अमर भारती
राज्य उत्तर प्रदेश

शोध की बारीकियों से रूबरू हुए नर्सिंग विद्यार्थी, सीखा रिसर्च का तरीका

28/09/2026
By - अमर भारती
राष्ट्रीय राज्य उत्तर प्रदेश राजनीति Delhi Lucknow देश नई दिल्ली

ओपी राजभर ने विपक्ष पर साधा निशाना बोले- अब जनता को गुमराह कर वोट लेने की कोशिश, निषाद और राजभर को नहीं मिला सम्मान

28/09/2026
Virat Sharma
राष्ट्रीय राज्य उत्तर प्रदेश धर्म Delhi Lucknow देश

सेवा, राष्ट्रभावना और सामाजिक समरसता का संदेश दे रही ॐ मंडली शिव शक्ति अवतार सेवा संस्थान

28/09/2026
Virat Sharma
राज्य उत्तर प्रदेश

पर्यूषण पर्व के समापन पर भगवान महावीर की निकली भव्य शोभायात्रा

27/09/2026
By - अमर भारती
राज्य उत्तर प्रदेश

आर्य समाज के 88वें वार्षिकोत्सव की तैयारियां तेज, स्वामी स्वदेश जी महाराज को दिया निमंत्रण

27/09/2026
By - अमर भारती
राज्य उत्तर प्रदेश

6 अक्टूबर को झंडा पूजा के साथ शुरू होगा रामलीला महोत्सव

27/09/2026
By - अमर भारती
राज्य

कुणाल घोष पर हमले के आरोपों पर अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना

27/09/2026
अमर भारती
राज्य उत्तर प्रदेश

पीसीएस रिटायर्ड वेलफेयर एसोसिएशन की लखनऊ क्लस्टर बैठक में उठीं पेंशनर्स की समस्याएं

27/09/2026
By - अमर भारती
राष्ट्रीय

चुनाव आयोग की बैठक में SIR पर अहम फैसले

27/09/2026
अमर भारती

सम्पादकीय

अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय राज्य उत्तर प्रदेश राजनीति विशेष एक्सक्लूसिव सम्पादकीय Delhi Lucknow अजब गजब देश नई दिल्ली साहित्य

झांसी का ऐतिहासिक किला: जहां आज भी गूंजती है रानी लक्ष्मीबाई की वीरता की कहानी, शानदार वास्तुकला आज भी आकर्षण का केंद्र

11/09/2026
Virat Sharma
अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय राज्य उत्तर प्रदेश धर्म एक्सक्लूसिव सम्पादकीय Delhi Lucknow अध्यात्म देश नई दिल्ली साहित्य

नैमिषारण्य: जहां आज भी जिंदा है ऋषियों की ज्ञान परंपरा, चक्रतीर्थ की आस्था, 88 हजार ऋषियों की पौराणिक सभा, व्यास-सूत गद्दी की ज्ञान परंपरा

07/09/2026
Virat Sharma
अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय राज्य उत्तर प्रदेश धर्म एक्सक्लूसिव शिक्षा सम्पादकीय Lucknow अध्यात्म देश साहित्य

आशियाना जैन मंदिर परिसर में बनेगा 35 फुट ऊंचा भव्य मानस्तंभ: चारों दिशाओं में स्थापित होंगी 24 तीर्थंकर भगवानों की दिव्य प्रतिमाएं

26/08/2026
Virat Sharma
राष्ट्रीय राज्य उत्तर प्रदेश धर्म शिक्षा सम्पादकीय Lucknow अध्यात्म साहित्य

आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में धर्मसभा: ऊंची आवाज नहीं, ऊंचे विचार बनाते हैं इंसान को बड़ा: उपाध्याय वीहसंत सागर

11/08/2026
Virat Sharma

About Us

Privacy Policy

Disclaimer

Contact Us

Copyright © 2026 Amar Bharti Media Group
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress