सोने के दामों में कुछ गिरावट नहीं, जानिए क्या है आज सोने का भाव ?

Gold prices are decreased today | आज फिर गिर गए हैं सोने के दाम, जानिए क्या  है प्रति दस ग्राम के रेट | Hindi News, बिजनेस

नई दिल्ली। भारत में सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। जल्द ही देश में त्योहारों का सीज़न आने वाला है ऐसे में इसकी भारी मांग हो सकती है। सोने में देश के कई लोग निवेश करते हैं। ऐसे में यह जानना बेहद आवश्यक है कि सोने के दाम कितने बढ़े या घटे हैं? सोने के दाम का घटना या बढ़ना मुख्य रूप से शेयर मार्केट पर निर्भर करता है।

सोने के दामों में कुछ ज्यादा गिरावट नहीं आई

देश में आज सोने के भाव में कुछ खास गिरावट देखने को नहीं मिली है । पूरे देश में आज 1 ग्राम सोने की कीमत कुल 4555 रुपए है। वहीं नई दिल्ली में 22 कैरट सोने का दाम 45,550 रुपए है। आपको बता दें की सितंबर 10 तक इसकी कीमत 46,250 रुपए और अगस्त में इसकी न्यूनतम कीमत 45,280 रुपए थी।

सोने के खरीद में पैन कार्ड होगा अनिवार्य

वित्तीय नियामकों के पैनल से यह सूचना प्राप्त हुई है कि सोने की खरीद में अब पेन कार्ड अनिवार्य हो सकता है। लेकिन सरकार ने अभी तक इसमें कोई सहमति नहीं जताई है। अगर सरकार इसकी अनुमति देगी तो सोने की कीमत कितनी भी हो उसकी खरीद पर पैन कार्ड दिखाना अनिवार्य हो जाएगा। हालांकि वर्तमान में दो लाख रुपये से ज़्यादा सोना खरीद पर पैन कार्ड अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *