दही के साथ इन चीजों को खाना पड़ सकता है भारी

पाचन के लिए महत्वपूर्ण है दही

नई दिल्ली। गर्मियों में दही को खूब पसंद किया जाता है। कुछ लोग खाने के साथ इसे भी रोजाना ही सेवन करते हैं। साथ ही साथ दही को अलग-अलग तरह से प्रयोग में लेते हैं। दही से बहुत सी चीजें जैसे: लस्सी, रायता, कड़ी, आदि कई अन्य रूपो में इसका सेवन किया जाता है। आपको बता दें कि दही खाने से शरीर को कई फायदे मिलतें हैं। वहीं गर्मियों के मौसम में दही पेट के लिए काफी फायदेमंद भी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही के साथ कुछ चीजों का सेवन आपके शरीर के लिए बहुत खतरनाक भी साबित हो सकता है।

पाचन क्रिया के लिए बेहद लाभकारी
दही पाचन क्रिया के लिए बहुत गुणकारी है क्योंकि इसमें प्रोबायोटिक होता है। जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती। पेट एकदम स्वस्थ बना रहता है। पाचन क्रिया भी दुरुस्त होता है। आपको बता दें कि दही में विटामिन बी-2, विटामिन बी-12, फास्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि होते हैं।

दही के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन

  • दही के साथ मछली को बिल्कुल नही खाना चाहिए। आयुर्वेद में इस बात का जिक्र है। इसके कई नुकसान होतें हैं।
  • आधुनिक विज्ञान के मुताबिक इसका सेवन इसलिए वर्जित है क्योंकि मछली और दही, दोनों ही प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत हैं । वहीं जरूरत से ज्यादा प्रोटीन खा लेने से स्किन से सम्बंधित समस्याएं हो सकती हैं। और इसके साथ ही पेट खराब हो सकता है।
  • दही का सेवन करने के बाद अधिक तैलीय चीजें ना खाएं। ये पाचन गति में रुकावट ला सकतीं हैं।
  • दही के साथ या उसके कुछ ही मिनटों बाद या पहले दूध का सेवन नहीं किया जाना चाहिए। इससे कब्ज, दस्त आदि हो सकते हैं।
  • दही संग खट्टे फल नहीं खाने चाहिए। इससे शरीर की पाचन क्रिया खराब हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *