अखिलेश की वे बातें, जो सिर्फ डिम्पल जानती हैं…

सपा अध्यक्ष की कुच रोचक बातें


लखनऊ। सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव और उनमें काफी असामनतायें हैं। एक तरफ, जहां मुलायम सिंह यादव अंग्रेजी भाषा को पसंद नहीं करते हैं तो अखिलेश यादव को अंग्रेजी भाषा से लगाव है। अखिलेश ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से मॉस्टर इन इन्वॉयरमेंटल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है।


नहीं रखते पर्स

आप को बता दें कि वो स्कूल टाइम से ही कम पैसों में गुजारा करते थे। पर्स रखने की आदत उनको कभी हुई ही नहीं। वहीं थोड़े बड़े होने पर वो अपनी जरूरतों को लिए पिता मुलायम पर निर्भर रहते थे। उनकी पत्नी डिंपल यादव के मुताबिक अखिलेश यादव पर्स अपनी जेब में नहीं रखते। 

मैसूर से है खास लगाव

मैसूर औऱ उसके आसपास के इलाकों से अखिलेश को काफी लगाव है। तभी, वीकेंड पर वो मैसूर से 100 किमी दूर अपने दोस्तों के साथ तमिलनाडु या ऊटी चले जाया करते थे।


टेढ़ी नाक का ये है राज

अखिलेश की टेढ़ी नाक होने का कारण शायद कुछ लोग जानते होंगे। दरअसल, मैसूर में कॉलेज टाइम में ही फुटबाल खेलते वक्त उनकी नाक टूट गई थी। जिसके बाद डॉक्टर्स ने भी सर्जरी करने से मना कर दिया था।

खेल में जीत के लिए चीटिंग

राजनीति के खिलाड़ी अखिलेश को स्पोर्टस एक्टीविटीज में हारना बिल्कुल पसंद नहीं है। जीतने के लिए चीटिंग भी करते हैं। 

तीन भाषाओं पर है पकड़

अखिलेश को वार्ता करते हुए तो सभी ने देखा है। उनके अंदाज के कई लोग कायल भी है। और ज्यादातर उन्होंने हिंदी का ही प्रयोग किया है, या यूं कहें कि अंग्रेजी बोलने की उन्हें कभी जरूरत ही नहीं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो अंग्रेजी बोलना नहीं जानते। अखिलेश अंग्रेजी के भी मास्टर हैं और इसके साथ ही कन्नड़ भाषा में उनकी अच्छी पकड़ है। उनका पढ़ाई के दौरान मैसूर में रहना इसका कारण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *