कब्बा खेड़ा–किशोरी खेड़ा मार्ग का पालिकाध्यक्ष ने किया लोकार्पण

संवाददाता, उन्नाव। नगर पालिका परिषद उन्नाव की अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा ने कब्बा खेड़ा पुलिया से किशोरी खेड़ा को जोड़ने वाले मार्ग के डामरीकरण कार्य का लोकार्पण कर उसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। लंबे समय से जर्जर इस मार्ग के दुरुस्त होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि उक्त मार्ग पिछले कई वर्षों से खराब स्थिति में था। जलभराव और सड़क की बदहाली के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। नगर पालिका की ओर से डामरीकरण कार्य पूरा कराए जाने के बाद अब लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
लोकार्पण के दौरान पालिकाध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा ने कहा कि नगर पालिका परिषद का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड और क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना है। सड़क, नाली, जलनिकासी और स्वच्छता जैसी सुविधाएं सीधे तौर पर आमजन के जीवन से जुड़ी हैं। इसलिए जनसमस्याओं का समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।
पालिकाध्यक्ष ने कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों से मिले स्नेह, सहयोग और सम्मान के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास जनसेवा के प्रति जिम्मेदारी को और मजबूत करता है।
इस अवसर पर सभासद राजा यादव, उज्ज्वल यादव, रेखा दीक्षित, बालकृष्ण अवस्थी, चंदर वर्मा, सीताराम, आलोक भदौरिया, अनंत सिंह, अनूप यादव, गंगाचरण, अनुज यादव, हृदेश राणा, सुरेश, फौजी, अजीत यादव, संदीप यादव, रुद्र यादव, अजीत दीक्षित, सुंदर, कृपाशंकर, नीरज, विवेक, मुकेश त्रिवेदी, संतोष, अमरनाथ पाल, आजाद तिवारी, नीरज यादव, पुष्पेंद्र सिंह, कृपाशंकर पाल, रामशंकर तिवारी, विनोद शुक्ला, राजकुमार, सैनी, मुकेश, बीना अवस्थी, विक्रम सिंह, रामेश्वर दीक्षित, मोतीलाल पाल, दिनेश चंद्र पांडेय, नीलू तिवारी, सुधांशु वर्मा, सुरेंद्र तिवारी, प्रिंसी तिवारी, सरोजिनी पाल, पूजा पाल, निशा पाल, सरिता सिंह चौहान, वंदना सिंह, ज्योति सिंह, गीता गुप्ता, मन्नत गुप्ता, पोएम गुप्ता, महिमा गुप्ता और दीक्षा गुप्ता सहित अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे।