लखनऊ में 31 PPS अफसरों के तबादले, हरदोई-गोंडा-गोरखपुर समेत कई जिलों के ASP बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी है। शासन ने शनिवार देर रात प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 31 अधिकारियों का तबादला कर दिया। जारी तबादला आदेश में विभिन्न जिलों में तैनात अपर पुलिस अधीक्षकों (ASP) के साथ लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज और गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में तैनात अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) स्तर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
हरदोई, गोंडा और अयोध्या में बदले ASP
तबादला आदेश के मुताबिक अखिलेश सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) उन्नाव से अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरदोई बनाया गया है। नितेश सिंह को मिर्जापुर से अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) गोंडा भेजा गया है। वहीं राधेश्याम राय को अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) गोंडा से अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अयोध्या की जिम्मेदारी दी गई है।
मुकेश चंद्र मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) बरेली से अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) गोरखपुर बनाया गया है। अयोध्या प्रसाद सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/प्रोटोकाल अयोध्या से अपर पुलिस अधीक्षक अपराध गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
कमिश्नरेट के अधिकारियों को भी नई तैनाती
जितेंद्र कुमार दुबे को एडीसीपी लखनऊ से एएसपी यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। जोगेंद्र लाल को एडीसीपी प्रयागराज से एएसपी यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ और सुधीर कुमार को एडीसीपी गौतमबुद्धनगर से एएसपी (पूर्वी) खीरी बनाया गया है।
महेश कुमार को एडीसीपी कानपुर नगर से एएसपी हापुड़, अर्चना सिंह-II को एडीसीपी कानपुर नगर से एडीसीपी गौतमबुद्धनगर और संतोष कुमार-III को एडीसीपी गौतमबुद्धनगर से एडीसीपी लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
इन अधिकारियों के भी हुए तबादले
सुधीर जायसवाल को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध गोरखपुर से अपर पुलिस अधीक्षक प्रोटोकाल/यातायात अयोध्या भेजा गया है। पवन गौतम को एएसपी पूर्वी खीरी से एएसपी कासगंज और सुशील कुमार गंगा प्रसाद को एएसपी कासगंज से एएसपी ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
हिमांशु गौरव को एडीसीपी आगरा से एएसपी पीलीभीत और बबिता सिंह को सतर्कता अधिष्ठान से एएसपी नगर इटावा बनाया गया है।
शासन की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला सूची में कुल 31 PPS अधिकारियों के नाम शामिल हैं।