वरुण गांधी का कांग्रेस में स्वागत, पोस्टर पर लिखा, ‘अब दुख भरे दिन बीते रे भईया…’

नई दिल्ली। यूपी के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी अक्सर अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोलते नजर आते हैं। इसी वजह से उनके कांग्रेस में शीमिल होने की अकटलें लगती रहती हैं। इसी बीच प्रयागराज में यूपी काग्रेंस के कुछ नेताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी किया है। यह वरु गांधी के नाम कांग्रेस में शामिल होने के लिए एक स्वागत पोस्टर है।इस पोस्टर में वरुण गांधी संग सोनिया गांधी का फोटो और उसके नीचे इरशाद उल्ला और बाबा अभय अवस्थी का फोटो लगा है। पोस्टर में वरुण गांधी के स्वागत में फोटो में लिखा है ‘अब दुख भरे दिन बीते रे भईया अब सुख आयो रे’

लखीमपुर मामले में भाजपा पर वरुण गांधी का सीधा वार

आपको बता दें कि लखीमपुर हिंसा के बाद से वरुण गांधी यूपी सरकार से CBI जांच की मांग कर चुके हैं। इसके साथ ही वरुण गांधी किसानों के समर्थन में भी ट्वीट करते रहे हैं। इससे ऐसी अटकले लगाई जा रही थी कि वरुण गांधी काग्रेंस में सामिल हो सकते हैं। लेकिन यूपी काग्रेंस के पोस्टर जारी करने के बाद से वरुण गांधी का कोई बयान सामने नहीं आया है।

वरुण गांधी का इतिहास

वरुण गांधी का जन्म 13 मार्च 1980 को दिल्ली में हुआ। वरुण की मां मेनका गांधी और इनके पिता संजय गांधी है। वरुण गांधी की दादी इंदिरा गांधी जो कि भारत की अभी तक पहली ओर आखिरी प्रधानमंत्री रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *