दिल्ली में फिर हुआ हिंसक विरोध प्रदर्शन

अमर भारती : राजधानी दिल्ली में कल के दिन नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कई इलाकों में माहौल खराब रहा। जबकि इसको देखते हुए पुलिस ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त करने के साथ ही कई इलाकों में धारा 144 लगाई। वहीं, लगातार दूसरे दिन 17 मेट्रो स्टेशनों को बंद करवाया। जामा मस्जिद के आगे दिनभर शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ, लेकिन शाम तक माहौल पूरी तरह से हिंसक रूप में बदल गया।

हालांकि इसी बीच दरियागंज थाने के बाहर खड़ी एक कार को किसी ने आग के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को जामा मस्जिद की तरफ खदेड़ दिया। सीमापुरी व सीलमपुर इलाके में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के दौरान पत्थर लगने से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजबीर सिंह चोटिल हो गए।

तो वहीं इनके अलावा 13 पुलिसकर्मियों सहित 45 उपद्रवी भी गंभीर रुप से घायल हुए हैं। वहीं देर रात कोर्ट के निर्देश पर दरियागंज से हिरासत में लिए गए 40 लोगों को पुलिस के द्वारा छोड़ दिया गया। रात करीब 3 : 30 बजे जामा मस्जिद से बाहर निकलते ही पुलिस ने भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया।

इसके अलावा देर रात जामा मस्जिद से लेकर दरियागंज तक हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की माने तो कई अन्य संगीन धाराएं लगाकर गिरफ्तारी की गई है। कल रात को ही दिल्ली पुलिस ने 40 लोगों को हिरासत में लिया था