चलती बस में हुई महिला के साथ छेड़-छाड़….

अमर भारती : आए दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म की खबरें सुनने को मिलती हैं। कोलकता में रविवार की सुबह 2 मनचलों ने चलती बस में एक महिला के साथ ,उनके पति और बेटी के सामने छेड़-छाड़ की। यह घटना धुलागर-सिआलदह मार्ग पर चल रही एक बस में हुई।

महिला ने तुरंत ही 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को शिकायत की।8 मिनट में पुलिस ने बस को एन.आर.एस अस्पताल के नज़दीक रूकवा दिया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तो वही दुसरा आरोपी मौका देख वहा से भाग निकला।

गिरफ्त में आए आरोपी का नाम 24 वर्षिय, मुहम्मद खान है। पुलिस ने दुसरे आरोपी की खोज शुरू कर दी है।

रिपोर्ट- सार्थक केन

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-